(Model Paper) UP Board: Science Class X Model Test Paper Year 2011

Disclaimer: This website is NOT associated with CBSE, for official website of CBSE visit - www.cbse.gov.in

प्रतिदर्श प्रश्न पत्र  - विज्ञान
हाईस्कूल परीक्षा-2011
कक्षा- 10 

समय- तीन घण्टे
पूर्णाक-100

निर्देशः (1)प्रस्तुत प्रश्नपत्र तीन खण्डों में विभाजित है। प्रश्नपत्र के सभी प्रश्न अनिवार्य है।
(2) प्रश्नपत्रों के निर्धारित अकं उनके सम्मुख दिये गये है।
(3) आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि स्वच्छ एवं नामांकित चित्रों द्वारा कीजिए।
(4) प्रत्येक खंड के सभी प्रश्न एक साथ कीजिए।

खण्ड-’क’

1- प्रत्येक खण्ड के चार वैकल्पिक उत्तर दिये गए है। सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
(क) अवतल दर्पण के फोकस और वक्रता केन्द्र के बीच स्थित वस्तु का प्रतिबिम्ब बनता है- (1)
(1) उल्टा, आभासी, बड़ा
(2) उल्टा वास्तविक, बड़ा
(3) सीधा , आभासी बड़ा
(4) उल्टा, वास्तविक छोटा

(ख) नेत्र लेंस होता है- (1)
(1) अभिसारी
(2) अपसारी
(3) दोनों
(4) इनमें से कोई नहीं

2-(क) एक व्यक्ति के चश्में में उत्तल लेसं लगा है। व्यक्ति की आखं में कौनसा दृष्टि दोष है? (2)
(ख) एम्पियर-से0 किस भौतिक राशि का मात्रक है? (2)
(ग) श्वेत प्रकाश किरण में किस रगं के प्रकाश का विचलन कोण अधिकतम होता है? (2)

3-(क) एक खगोलीय दूरदर्शी के अभिदृश्यक तथा अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरियां क्रमशः 204 सेमी तथा 6 सेमी है। दूरदर्शी की लम्बाई ज्ञात कीजिए? 3
(ख) अवतल लेंस के फोकस पर स्थित वस्तु के बने प्रतिबिम्ब की स्थिति एंव प्रकृति
को आवश्यक किरण आरेख खीचं कर दर्शाइए। (3)
(ग) एक उत्तल दर्पण की फ़ोकस  दूरी f सेमी है। यदि उसे दो भागों में काट दें, तों प्रत्यके भाग की फ़ोकस दूरी क्या होगी ? (3)

4-(क) बिन्दु A तथा B के बीच तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए- (4)
(ख) 1 किलोवाट घण्टा को जूल में परिवर्तित कीजिए। (4)
(ग) विद्युत टोस्टर के कोइलों को शुद्व घातु से न बनाकर मिश्र धातु से क्यों बनाय जाते है? कारण स्पष्ट कीजिए। (4)

5- प्रत्यावर्ती धारा जनित्र का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाकर कार्यविधि तथा सिद्वान्तलिखिये। (2+2+2= 6)

अथवा

चुम्बकीय फ्लक्स से क्या तात्पर्य है? इसका मात्रक लिखिये। फैराडे के विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के नियम लिखिये। (2+1+3= 6)

खण्ड ‘ख ‘

6- सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
(क) क्षारीय विलयन में फिनाल्फ्थलीन सूचक का रगं होता है-
(1) लाल
(2) पीला
(3) नीला
(4) रगं हीन (1)

(ख) निम्न में उपधातु है-
(1) सोडियम
(2) कापर
(3) मरकरी
(4) ऐन्टिमनी (1)

(ग) निम्न में से मुद्रा धातु बनाने में प्रयागे किया जाता है-
(1) Zn
(2) Sn
(3) Pb
(4) Cu

7- (क) साबुन की स्वच्छीकारक क्रिया को स्पष्ट कीजिए। (3)
(ख) एस्रीकरण क्या है। इस क्रिया को रासायनिक समीकरण द्वारा स्पष्ट करिये। (3)
(ग) उदासीनीकरण क्रिया को सोदाहरण समझाइए। (3)

8- (क) विरजक चूर्ण के चार रासायनिक गुण लिखिए। (4)
(ख) आवर्त सारणी के आवर्तो के लक्षण बताइये। (4)
(ग) कार्वन परमाणु की चतुष्फलीय प्रकृति को आरेख बनाकर स्पष्ट कीजिए। (4)

9- कोपर के दो अयस्कों के नाम तथा सत्रू लिखिए। कोपर के निष्कर्षण में प्रयुक्त बेसेमरीकरण क्रिया का सचित्र वर्णन कीजिए। (2+2+2 6)

अथवा

सल्फरडाइ आक्साइड गैस बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
इसकी विरजं न क्रिया को भी समझाइए। (2+2+2= 6)

खण्ड ’ग‘

10- सही विकल्प चुनकर उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
(क) दोये निलय से अशुद्व रूधिर चला जाता है-
(1) फफे डे़ में
(2) ह्नदय में
(3) त्वचा में
(4) यकृत में (1)

(ख) मनुष्य में कृंतक दातों का कार्य है- (1)
(1) भोजन को चबाना
(2) भोजन को कुतरना
(3) भोजन को पीसना
(4) भोजन को कुतरना व पीसना

11-(क) तम्बाकू में पाये जाने वाले उत्तजे क पदार्थ का नाम लिखिए। (2)
(ख) लार में कौन सा एन्जाइम होता है ? (2)
(ग) एक मनुष्य में प्रतिवर्ती क्रियायें नही हो रही है, उसके तंत्रिका तन्त्र का कौन सा भाग क्षतिग्रस्त हुआ है? (2)

12-(क) विकास के सम्बन्ध में ’योग्यतम  की उत्तरजीविता’ का सिद्वान्त क्या है,? इस किस वैज्ञानिक ने प्रस्तुत किया ? (3)
(ख) ट्रांसजीनिक जीव का क्या अर्थ है? (3)
(ग) आदिकालीन वायुमडंल में कौन-कौन से तत्व किस अवस्था में थे ?
3

13-(क) मनुष्य के उत्सर्जन तत्रं का नामांकित चित्र बनाइये। (4)
(ख) निम्नलिखित में अन्तर स्पष्ट कीजिए (4)
(1) श्वसन तथा वाष्पोत्सर्जन
(2) रूधिर तथा लसिका
(ग) एक भुट्टे के शंकु से निकलने वाली चमकीली लम्बी वर्तिकाएं यदि प्रारम्भ से ही सब काट दी जाती है तो उस पौधे में दाने क्यों नही बनते? स्पष्ट कीजिए। (4)

14- लिगं गुणसत्रू से क्या तात्पर्य है? स्त्री और पुरूष में किस प्रकार के लिगं गुणसत्रू पाये जाते है? वर्णान्धता की वंशागति रेखाचित्र सहित स्पष्ट कीजिए। (1+2+3= 6)

अथवा

प्रभावी तथा अप्रभावी लक्षणों से क्या तात्पर्य है? मेंडल के पृथक्करण नियम को उपयुक्त उदाहरण देते हुए समझाइये। (1+1+4= 6)