(Examination Scheme) UP TET : Teacher Eligibility Test Exam-2019

Disclaimer: This website is NOT associated with CBSE, for official website of CBSE visit - www.cbse.gov.in



(Examination Scheme) UP TET : Teacher Eligibility Test Exam-2019


यू0पी0टी0ई0टी0 की संरचना व विषय वस्तु: 

7.1 यू0पी0टी0ई0टी0 में सभी प्रश्न एक सही उत्तर के साथ चार विकल्प वाले बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। नकारात्मक मूल्यांकन (Negative Marking) नही होगा। यूपीटीईटी के  दो पेपर होंगे। 
(i) प्रथम प्रश्न पत्र (Paper-Ist) ऐसे व्यक्ति के लिए जो कक्षा 1 से 5 तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। (प्राथमिक स्तर) 
(ii) द्वितीय प्रश्न पत्र (Paper-IInd) ऐसे व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा 6 से 8 तक के लिए शिक्षक बनना  चाहते हैं। (उच्च प्राथमिक स्तर) ऐसा व्यक्ति जो दोनों स्तर (कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक) के लिए शिक्षक बनना चाहता है, को  दोनो पेपरों (Paper-I and Paper-II) में शामिल होना होगा। 

प्रथम प्रश्न पत्र प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 के लिए) 

(i) परीक्षा की अवधि 2:30 घण्टे अर्थात् 150 मिनट होगी।
(ii) संरचना एवं विषय सूची (सभी अनिवार्य) 

क्रम संख्या  विषय वस्तु प्रश्नों की संख्या  अंक
1 बाल विकास एवं शिक्षण विधि 30 MCQs  30
2 भाषा प्रथम (हिन्दी) 30 MCQs  30
3  भाषा द्वितीय (अंग्रेजी अथवा उर्दू अथवा संस्कृत में से कोई एक 30 MCQs  30
4 गणित  30 MCQs  30
5 पर्यावरणीय अध्ययन 30 MCQs  30
  कुल 150 MCQs  150 अंक

(ii) प्रश्नों की प्रकृति और स्तर 

(क) बाल विकास और शिक्षण विधियों के बारे में प्रश्न 6 से 11 आयु समूह के लिए प्रांसगिक अधिगम एवं अध्यापन के शैक्षिक मनोविज्ञान पर केन्द्रित होंगे, तथा वे विविध शिक्षार्थियों की विशेषताओं और आवश्यकताओं को समझने, शिक्षार्थियों के साथ आपस में परस्पर अन्तक्रिया तथा अधिगम के एक अच्छे फैसिलिटेटर की गुणवत्ताओं और विशेषताओं पर केन्द्रित होंगे। 
(ख)भाषा- I में प्रश्न अनुदेशों के माध्यम से सम्बन्धित निपुणताओं पर केन्द्रित होंगे। 
(ग)भाषा- II, भाषा- I से अलग भाषा होगी। एक अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध भाषा विकल्पों में से किसी एक भाषा का चुनाव किया जायेगा और आवेदन पत्र में इसका विशेष रूप से उल्लेख किया जायेगा। भाषा II में प्रश्न भाषा के तत्वों, सम्प्रेषण और बोध क्षमताओं पर केन्द्रित होंगे। 
(घ)गणित और पर्यावरणीय अध्ययन में प्रश्न इन विषयों की संकल्पनाओं, समस्या समाधान करने की क्षमताओं और शिक्षण-विधियों की समझ पर केन्द्रित होंगे। इन विषय क्षेत्रों में प्रश्न बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के लिए निर्धारित उस विषय के पाठ्यक्रम के भिन्न-भिन्न खण्डों के विषय में समान रूप से वितरित की जायेगी। 
(ड) पेपर I के लिये परीक्षा में प्रश्न कक्षा 1 से 5 तक के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम में निर्धारित विषयों पर आधारित होंगे, किन्तु उनका कठिनाई स्तर और संयोजन इण्टरमीडिएट स्तर का होगा। 

द्वितीय प्रश्न पत्र उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक के लिए) 

(i) परीक्षा की अवधि 2:30 घंटे अर्थात् कुल 150 मिनट होगी। 
(ii) संरचना एवं विषय सूची (सभी अनिवार्य) 

क्रम संख्या  विषय वस्तु प्रश्नों की संख्या  अंक
1 बाल विकास एवं शिक्षण विधि (अनिवार्य) 30 MCQs  30
2 भाषा प्रथम (हिन्दी) अनिवार्य 30 MCQs  30
3  भाषा द्वितीय (अंग्रेजी अथवा उर्दू अथवा संस्कृत में से कोई एक (अनिवार्य) 30 MCQs  30
4 (क) गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए गणित/विज्ञान 
(ख) सामाजिक अध्ययन या सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए 
(ग) अन्य किसी शिक्षक के लिए (क) अथवा (ख) कोई भी 
60 MCQs  60
  कुल 150 MCQs  150 अंक

(i) प्रश्नों की प्रकृति और स्तर 

(1) बाल विकास और शिक्षण विधियों के बारे में प्रश्न 11 से 14 आयु समूह के लिए प्रासंगिक अधिगम और अध्यापन के शैक्षिक मनोविज्ञान पर केन्द्रित होंगे, तथा वे विविध शिक्षार्थियों की विशेषताओं और आवश्यकताओं को समझने, शिक्षार्थियों के साथ परस्पर अन्तक्रिया करने तथा अधिगम के एक अच्छे फैसिलिटेटर की गुणवत्ताओं और विशेषताओं पर केन्द्रित होंगे। 

(2) भाषा I में प्रश्न, अनुदेशों के माध्यम से सम्बन्धित निपुणताओं पर केन्द्रित होंगे। 

(3) भाषा II, भाषा 1 से अलग भाषा होगी। एक अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध भाषा विकल्पों में से किसी एक भाषा का चुनाव किया जायेगा और आवेदन पत्र में इसका विशेष रूप से उल्लेख किया जायेगा। भाषा II में प्रश्न भाषा के तत्वों, सम्प्रेषण और बोध क्षमताओं पर केन्द्रित होंगे। 

(4) गणित और विज्ञान/सामाजिक अध्ययन में प्रश्न इन विषयों की संकल्पनाओं, समस्या समाधान करने की क्षमताओं और शिक्षण विधियों की समझ पर केन्द्रित होंगे। गणित और विज्ञान में 30-30 प्रश्न 01-01 अंक के होंगे। प्रश्न बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 6 से 8 के लिए निर्धारित उन विषयों के पाठ्यक्रम के भिन्न-भिन्न खण्ड़ों के विषय में समान रूप से वितरित किये जायेंगे। 

(5) प्रश्न पत्र II के लिए परीक्षा में प्रश्न कक्षा 6 से 8 के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम में निर्धारित विषयों पर आधारित होंगे किन्तु उनका कठिनाई स्तर व संयोजन इण्टरमीडिएट स्तर का होगा। 

Click here to Download official Notification

<<< Go back to Main page