CTET DEC-2019 Exam PAPER-1 : Child Development & Pedagogy

Disclaimer: This website is NOT associated with CBSE, for official website of CBSE visit - www.cbse.gov.in

CBSE



(Papers) CTET DEC-2019 Exam PAPER-1 : Child Development & Pedagogy



निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों (प्र. संख्या 1 से 30) के उत्तर देने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए :

1. छात्र केंद्रित शिक्षाशास्त्र की क्या विशेषता है ?
(1) यंत्रवत् याद करना
(2) योग्यता के आधार पर विद्यार्थियों को नामांकित करना तथा वर्गीकरण करना
(3) केवल पाठ्यपुस्तकों पर निर्भर होना
(4) बच्चों के अनुभवों को प्रमुखता देना

सही उत्तर : 4

2. संवेग एवं संज्ञान एक दूसरे से ____हैं।
(1) सन्निहित
(2) संबंधित नहीं
(3) पूर्णतया अलग
(4) स्वतंत्र

सही उत्तर : 1

3. संरचनावादी ढाँचे में, अधिगम प्राथमिक रूप से ____
(1) अनुबंधन द्वारा अर्जित है।
(2) अवबोधन की प्रक्रिया पर केंद्रित है।
(3) यंत्रवत् याद करने पर आधारित है।
(4) प्रबलन पर केंद्रित है।

सही उत्तर : 2

4. अनेक घटनाओं के बारे में बच्चों के द्वारा बनाए गए ‘सहजानुभूत सिद्धांतों’ के संदर्भ में एक शिक्षिका को क्या करना चाहिए ?
(1) बार-बार याद करने के द्वारा एक सही सिद्धांत से ‘बदल’ देना चाहिए।
(2) प्रतिकूल प्रमाण एवं उदाहरणों को प्रस्तुत करके बच्चों के इन सिद्धान्तों को चुनौती देनी चाहिए।
(3) बच्चों के इन सिद्धान्तों को अनदेखा करना चाहिए।
(4) बच्चों को दंडित करना चाहिए ।

सही उत्तर : 2

5. बच्चों को अधिगम गतिविधियों में भागीदारी कर के लिए लगातार पुरस्कार देना व दंड का प्रय करने से क्या प्रभाव पड़ता है ?
(1) यह बच्चों को प्रदर्शन आधारित लक्ष्यों के बजाय निपुणता पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
(2) अधिगम में बच्चों की स्वाभाविक अभिरुचि तथा जिज्ञासा कम होती है।
(3) बाहरी अभिप्रेरणा कम होती है।
(4) आंतरिक अभिप्रेरणा बढ़ती है।

सही उत्तर : 2

6. संरचनावादी सिद्धान्तों के अनुसार अधिगम के बार में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है ?
(1) अधिगम आवृत्तीय संबंध के द्वारा व्यवहारों का अनुबंधन है।
(2) अधिगम सक्रिय विनियोजन के द्वारा ज्ञान की संरचना की प्रक्रिया है।
(3) अधिगम पुनरुत्पादन एवं स्मरण की प्रक्रिया है।
(4) अधिगम यंत्रवत् याद करने की प्रक्रिया है ।

सही उत्तर : 2

7. विद्यार्थियों को स्पष्ट उदाहरण एवं गैर-उदाहरण देने के क्या परिणाम है ?
(1) यह अवधारणाओं की समझ में अभाव पैदा करता है।
(2) यह अवधारणात्मक समझ के बजाय कार्यविधिक/प्रक्रियात्मक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करता है।
(3) अवधारणात्मक परिवर्तनों को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक प्रभावशाली तरीका
(4) यह विद्यार्थियों के दिमाग मे भ्रांतियाँ उत्पन्न करता है।

Answer -3

8. एक प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका बच्चों को एक प्रभावशाली समस्या समाधानकर्ता बनने के लिए किस प्रकार से प्रोत्साहित कर सकती है ?
(1) ‘गलत उत्तरों’ को अस्वीकार करके एवं दंडित करके।
(2) बच्चों को सहजानुभूत अनुमान लगाने के लिए प्रोत्साहित करके तथा उसी पर आधारित विचार मंथन करके।
(3) प्रत्येक छोटे कार्य के लिए भौतिक पुरस्कार देकर।
(4) केवल प्रक्रियात्मक ज्ञान पर बल/महत्त्व देकर।

सही उत्तर : 2

9. निम्नलिखित में से कौन सी प्रथाएं सार्थक अधिगम को बढ़ावा देती हैं ?
(i) शारीरिक दंड
(ii) सहयोगात्मक अधिगम पर्यावरण
(ii) सतत् एवं समग्र मूल्यांकन
(iv) निरंतर तुलनात्मक मूल्यांकन
(1) (i), (ii), (iii)
(2) (ii), (iii), (iv)
(3) (i), (ii)
(4) (ii), (iii)

सही उत्तर : 4

10. शिक्षक बच्चों की जटिल अवधारणाओं की समझ को किस प्रकार सहज कर सकते हैं ?
(1) बार-बार यांत्रिक अभ्यास के द्वारा
(2) अन्वेषण एवं परिचर्चा के लिए अवसर उपलब्ध करके।
(3) एक व्याख्यान देकर के।
(4) प्रतियोगितात्मक अवसरों की व्यवस्था करके।

सही उत्तर : 2

11. वैयक्तिक विभिन्नताओं का प्राथमिक कारण क्या है।
(1) पर्यावरणीय प्रभाव
(2) आनुवंशिकता एवं पर्यावरण के बीच जटिल पारस्परिक क्रिया
(3) लोगों के द्वारा माता-पिता से प्राप्त आनुवंशिक संकेत पद्धति (कोड)
(4) जन्मजात विशेषताएँ

सही उत्तर : 2

12. निम्नलिखित में से कौन सा द्वितीयक सामाजीकरण एजेन्सी का उदाहरण है ?
(1) विद्यालय एवं मीडिया
(2) मीडिया एवं पास-पड़ोस
(3) परिवार एवं पास-पड़ोस
(4) परिवार एवं मीडिया

सही उत्तर : 1

download

(EBOOK) CTET Exam Question Papers PDF Download

13. निम्नलिखित अवधि में से किसमें शारीरिक वृद्धि एवं विकास तीव्र गति से घटित होता है ?
(1) मध्य बाल्यावस्था एवं किशोरावस्था
(2) किशोरावस्था एवं वयस्कता
(3) शैशवावस्था एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था
(4) प्रारंभिक बाल्यावस्था एवं मध्य बाल्यावस्था

सही उत्तर : 3

14. निम्नलिखित में से कौन सा विकास का सिद्धांत नहीं है ?
(1) विकास आनुवंशिकता एवं पर्यावरण दोनों के द्वारा प्रभावित होता है।
(2) विकास सार्वभौमिक है तथा सांस्कृतिक संदर्भ इसे प्रभावित नहीं करते।
(3) विकास जीवनपर्यन्त होता है
(4) विकास परिवर्त्य होता है।

सही उत्तर : 2

15. कक्षा में परिचर्चा के दौरान एक शिक्षक प्रायः लड़कियों की तुलना में लड़कों पर अधिक ध्यान देता है । यह किसका उदाहरण है ?
(1) जेंडर संबद्धता
(2) जेंडर समरूपता
(3) जेंडर पक्षपात
(4) जेंडर पहचान

सही उत्तर : 3

16. बच्चों में जेंडर रूढ़िवादिता एवं जेंडर-भूमिका अनुरूपता को कम करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी पद्धति प्रभावशाली है ?
(1) जेंडर-पृथक खेल समूह बनाना ।
(2) जेंडर-पृथक बैठने की व्यवस्था करना ।
(3) जेंडर-पक्षपात के बारे में परिचर्चा ।
(4) जेंडर-विशिष्ट भूमिकाओं को महत्त्व देना।

सही उत्तर : 3

17. निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक ने बच्चों को ज्ञान के सक्रिय जिज्ञासु के रूप में देखते हुए उनके चिंतन पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषय वस्तुओं के प्रभाव को महत्त्व दिया ?
(1) जीन पियाज़े
(2) लॉरेंस कोलबर्ग
(3) जॉन बी. वाट्सन
(4) लेव वायगोट्स्की

सही उत्तर : 4

18. भाषा के अर्जन एवं विकास के लिए सर्वाधिक संवेदनशील अवधि कौन सी है ?
(1) मध्य बाल्यावस्था
(2) किशोरावस्था
(3) जन्म पूर्व अवधि
(4) प्रारंभिक बाल्यावस्था

सही उत्तर : 4

19. निम्नलिखित में से कौन सी लॉरेंस कोलबर्ग के द्वारा प्रस्तावित नैतिक विकास की एक अवस्था
(1) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
(2) उद्योग बनाम अधीनता अवस्था
(3) प्रसुप्ति अवस्था
(4) सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास

सही उत्तर : 4

20. निम्नलिखित व्यवहारों से कौन सा जीन पियान के द्वारा प्रस्तावित ‘मूर्त प्रक्रियात्मक अवस्था’ को विशेषित करता है ?
(1) आथगित अनुकाण; पदार्थ स्थायित्व
(2) प्रतीकात्मक खेल; विचारों की अनुक्रमणीयता
(3) परिकल्पित-निगमनात्मक तर्क; माध्यापक,
(4) संरक्षण; कक्षा समावेशन

सही उत्तर : 4

21. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सी पियाजे की संरचना है ?

(1) अनुबंधन
(2) प्रबलन
(3) स्कीमा
(4) अवलोकन अधिगम

सही उत्तर : 3

22. जिग-साँ पहेली को करते समय 5 वर्ष की नज्मा स्वयं से कहती है, “नीला टुकड़ा कहाँ है ? नहीं, यह वाला नहीं, गादे रंग वाला जिससे यह जूता पूरा बन जाएगा”।
इस प्रकार की वार्ता को वायगोट्स्की किस तरह संबोधित करते हैं ?
(1) पाड़ (ढाँचा)
(2) आत्मकेन्द्रित वार्ता
(3) व्यक्तिगत वार्ता
(4) जोर से बोलना

सही उत्तर : 3

23. बच्चों को संकेत देना तथा आवश्यकता पड़ने पर सहयोग प्रदान करना, निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?
(1) मॉडलिंग
(2) पाड़ (ढाँचा)
(3) प्रबलन
(4) अनुबंधन

सही उत्तर : 2

24. रूही हमेशा समस्या के एकाधिक समाधानों के बारे में सोचती है। इनमें से काफी समाधान मौलिक होते हैं। रूही किन गुणों का प्रदर्शन कर रही है।
(1) अनम्य विचारक
(2) आत्म-केन्द्रित विचारक
(3) सृजनाताक विचारक
(4) अभिसारिक विचारक

सही उत्तर : 3

25. आकलन का प्राथमिक उद्देश्य क्या होना चाहिए ?
(1) विद्यार्थियों के प्राप्तांकों के आधा उनको नामांकित करना।
(2) रिपोर्ट कार्ड में उत्तीर्ण या अनुनामिन करना।
(3) विद्यार्थियों के लिए श्रेणी निश्चित करना।
(4) संबंधित अवधारणाओं के बारे में बच्चों की स्पष्टता तथा भ्रांतियों को समझना ।

सही उत्तर : 4

26. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा बुद्धि के बारे में सही है ?
(1) बुद्धि एक एकात्मक कारक तथा एक एकाकी विशेषक है।
(2) बुद्धि बहु-आयामी है तथा जटिल योग्यताओं का एक समूह है।
(3) बुद्धि एक निश्चित योग्यता है जो जन्म के समय ही निर्धारित होती है।
(4) बुद्धि को मानकीकृत परीक्षणों के प्रयोग से सटीक रूप से मापा एवं निर्धारित किया जा सकता है।

सही उत्तर : 2

27. ‘पठनवैफल्य’ बच्चों के प्राथमिक लक्षण क्या हैं ?
(1) धाराप्रवाह पढ़ने की अक्षमता
(2) एक ही गतिविषयक कार्य को बार-बार दोहराना
(3) न्यून-अवधान विकार
(4) अपसारी चिंतन ; पढ़ने में धाराप्रवाहिता

सही उत्तर : 1

28. शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 में उल्लेख की गई ‘समावेशी शिक्षा’ की अवधारणा निम्नलिखित में किस पर आधारित है ?
(1) अधिकार-आधारित मानवतावादी परिप्रेक्ष्य
(2) मुख्यतः व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध करा करके अशक्त बच्चों को मुख्यधारा में शामिल करना
(3) व्यवहारवादी सिद्धांत
(4) अशक्त बच्चों के प्रति एक सहानुभूतिक अभिवृत्ति

सही उत्तर : 1

29. शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में, वंचित समूह से संबंधित विद्यार्थियों के द्वारा सहभागिता कम होने की स्थिति में एक शिक्षक को क्या करना चाहिए ?
(1) इन विद्यार्थियों से अपनी अपेक्षाओं को कम करना चाहिए।
(2) अपनी शिक्षण पद्धति पर विचार करना चाहिए तथा बच्चों की सहभागिता में सुधार करने के लिए नए तरीके ढूँढ़ने चाहिए।
(3) बच्चों को विद्यालय छोड़ने के लिए कहना चाहिए।
(4) इस स्थिति को जैसी है, स्वीकार कर लेना चाहिए।

सही उत्तर : 2

30. एक समावेशी कक्षा में, एक शिक्षक को विशिष्ट शैक्षिक योजनाओं को
(1) सक्रिय रूप से तैयार करना चाहिए ।
(2) तैयार करने के लिए हतोत्साहित होना चाहिए।
(3) तैयार नहीं करना चाहिए ।
(4) कभी-कभी तैयार करना चाहिए ।

सही उत्तर : 1

download

(EBOOK) CTET Exam Question Papers PDF Download

<<< Go back to Main Page